लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को समर्थन देने के बाद मीडिया के सामने आए गोपाल कांडा, कहा- हमारा परिवार RSS का परिवार है

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 25, 2019 11:33 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट से अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव जीतकर बीजेपी को अपना समर्थन देने के बाद विवादों में रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का नाम सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में आ गया है। पूर्व मंत्री कांडा हरियाणा में एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उनकी एअरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने 2012 आत्महत्या कर ली थी। 

हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट मामूली अंतर से जीत ली। गोपाल कांडा ने बीजेपी को सबसे पहले अपना समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है।  गोपाल कांडा ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित घर पर उनसे मुलाकात भी की है। बीजेपी को सर्मथन देने के बाद मीडिया के सामने आकर गोपाल कांडा ने कहा है कि उन्होंने बिना किसी शर्त बीजेपी को समर्थन किया है। गोपाल कांडा ने कहा है कि उनका परिवार शुरू से RSS के साथ जुड़ा रहा है। गोपाल ने कहा,  हमारा परिवार ही RSS का परिवार है। गोपाल कांडा ने कहा कि दिल्ली में उनकी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई है। हालांकि उन्होंने नेताओं का नाम नहीं बताया है। 

गोपाल कांडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विकास कर रहा है और हम उनका समर्थन करते हैं। हालांकि मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री नहीं बन पाने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। 

गोपाल कांडा ने उनकी एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी (एयरहोस्टेस) गीतिका शर्मा की आत्महत्या और रेप के आरोपों वाले सवाल को भी टाल दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा है कि उनके ऊपर कोई भी आरोप नहीं है। नाही उन्होंने किसी भी तरह का कोई घोटाल किया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर कोई भी आरोप नहीं है। 

गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट से अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया है। हाल में बीजेपी में शामिल हुईं जानी मानी हरियाणवी गायिका सपना चौधरी ने कांडा के लिए प्रचार किया था जिससे भगवा दल को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। 

पूर्व मंत्री कांडा हरियाणा में एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उनकी एअरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने 2012 आत्महत्या कर ली थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019आरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिरसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला