लाइव न्यूज़ :

मेंगलुरु हवाई अड्डे से 16.21 लाख रुपये का सोना बरामद

By भाषा | Updated: August 29, 2021 12:41 IST

Open in App

मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर सीमाशुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 335 ग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत 16,21,400 रुपये आकी गई है। यह सोना केरल के कासरगोड निवासी मोहम्मद नवास के पास से बरामद किया गया। इसे दो स्केटिंग बोर्ड में लगी रॉड में छिपा कर रखा गया था। यह यात्री एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 384 से शनिवार को दुबई से यहां पहुंचा था। सीमाशुल्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सीमाशुल्क अधीक्षक एम मनोकर्थायिनी की अगुवाई में यह अभियान चला जिसमें अधीक्षक बी एम नागेश कुमार, नवीन कुमार, शुभेंदु रंजन बेहेरा, विराग शुक्ला, वी एस अजित कुमार, पीसी पधी, सतीश कुमार और निरीक्षक प्रफुल मित्तल शामिल थे। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर जून तक नहीं लगेगा आयात शुल्क, जानें तिलहनों के आज के भाव

कारोबारBudget 2022: मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटी, जानें क्या हुआ सस्ता

भारतकोडरमा ताप विद्युत संयंत्र में निर्माणाधीन चिमनी की अस्थायी लिफ्ट गिरी, चार अधिकारियों की मौत

कारोबारसीतारमण मंगलवार से मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर, बैंक प्रमुखों के साथ होगी समीक्षा बैठक

कारोबारसीमा शुल्क आयुक्तालय कानून की व्याख्या करने वाली रिपोर्ट जारी नहीं करें : सीबीआईसी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई