Budget 2022: मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटी, जानें क्या हुआ सस्ता

By मनाली रस्तोगी | Published: February 1, 2022 02:26 PM2022-02-01T14:26:57+5:302022-02-01T14:31:21+5:30

आज यानि एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की।

Budget 2022 FM Nirmala Sitharaman proposes a customs duty cut on certain chemicals | Budget 2022: मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटी, जानें क्या हुआ सस्ता

Budget 2022: मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटी, जानें क्या हुआ सस्ता

Highlightsमेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटीपेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई हैकटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को भी घटाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने मेथनॉल समेत कुछ रसायनों पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की। बता दें कि मेथनॉल व कुछ रसायनों के अलावा कटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को भी घटाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं, स्टील स्क्रैप पर कंसेशनल कस्टम ड्यूटी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। यही नहीं, पेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई है। 

इसके अलावा चमड़े का सामान और स्टील सस्ती होगी। वैसे इस बार कैपिटल गेन्स पर 15 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। वहीं, खेती का सामान सस्ता कर दिया गया है। साथ ही, बटन, ज़िपर, चमड़ा, पैकेजिंग बॉक्स तो सस्ते होंगे ही हालांकि श्रिंप एक्वा कल्चर पर भी ड्यूटी कम की गई है। मगर अब छाता खरीदना महंगा होगा क्योंकि वित्त मंत्री ने छातों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, भारत में बनाई जा सकने वाली और इम्पोर्ट होने वाली दवा महंगी हो जाएगी।

जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?

इस बार बजट में कुछ सामान सस्ता हुआ है तो कुछ महंगा। ऐसे में हम यहां दोनों की लिस्ट देखेंगे।

क्या हुआ सस्ता?

इस बार मोबाइल फोन के साथ मोबाइल चार्जर, कपड़े, जेम स्टोन व हीरे के गहने सस्ते हुए हैं। इसके अलावा इमीटेशन ज्वेलरी भी सस्ती हो गई है। साथ ही, पेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर सीमा शुल्क और मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर सीमा शुल्क को कम कर दिया गया है। वहीं, स्टील स्क्रैप पर रियायती सीमा शुल्क 1 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।

क्या हुआ महंगा?

सभी आयातित आइटम महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आपको छाता खरीदना है तो वो अब महंगा पड़ेगा क्योंकि छाते पर ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

Web Title: Budget 2022 FM Nirmala Sitharaman proposes a customs duty cut on certain chemicals

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे