लाइव न्यूज़ :

गौतम अडाणी की कंपनी को मिला एनटीपीसी को कोयले की आपूर्ति का ठेका, विदेश से आयात होगा 10 लाख टन कोयला

By विशाल कुमार | Updated: January 5, 2022 16:24 IST

देश में आयातित थर्मल कोयले का सबसे बड़ा कारोबार करने वाली अडाणी इंटरप्राइजेज एनटीपीसी को 10 लाख टन कोयले की आपूर्ति करेगी. एनटीपीसी ने दो साल बाद पिछले साल अक्टूबर में कोयले के आयात के लिए टेंडर जारी किया था.

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी है.एनटीपीसी ने दो साल बाद अक्टूबर में कोयले के आयात के लिए टेंडर जारी किया था.देश में 70 फीसदी से अधिक बिजली का उत्पादन कोयले से होता है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी को विदेशों से आने वाले कोयले की आपूर्ति करने का ठेका अडाणी इंटरप्राइजेज को मिला है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, देश में आयातित थर्मल कोयले का सबसे बड़ा कारोबार करने वाली अडाणी इंटरप्राइजेज एनटीपीसी को 10 लाख टन कोयले की आपूर्ति करेगी. एनटीपीसी ने दो साल बाद पिछले साल अक्टूबर में कोयले के आयात के लिए टेंडर जारी किया था.

इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की ही कोलकाता स्थित कंपनी दामोदर वैली  कॉरपोरेशन भी अपने पावर प्लांट के लिए 10 लाख टन कोयला आयात करने के लिए अडाणी के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है.

अडाणी, एनटीपीसी और दामोदर वैली  कॉरपोरेशन ने ब्लूमबर्ग के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.

बता दें कि, पिछले साल के अंत में कोयले की आपूर्ति में भारी कमी आने के कारण ब्लैकआउट का खतरा पैदा हो गया था और कई राज्यों और शहरों में बिजली चली गई थी.

देश में 70 फीसदी से अधिक बिजली का उत्पादन कोयले से होता है और प्रधानमंत्री के नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों पर अधिक निर्भर होने के नारों के बावजूद कोयले के आयात में कमी नहीं हो रही है.

टॅग्स :Adani EnterprisesNTPCCoal IndiaCoal MinistryPOWERGRID
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

कारोबारकचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन: ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का ऊर्जा हब, हर दिन होगा एक टन उत्पादन

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल