लाइव न्यूज़ :

45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 23:21 IST

नौ नक्सलियों में अंजू उर्फ ​​कविता (40), बलदेव उर्फ ​​वामनवट्टी, दमरू उर्फ ​​महादेव (35) और सोनी उर्फ ​​बुदरी (37) के सर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि एक अन्य प्रमुख कैडर, रंजीत उर्फ ​​गोविंद पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन अन्य कैडरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।साल 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।2025 में 1500 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

गरियाबंदःछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को कुल 45 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सिनापाली और एसडीके (सोनाबेड़ा-धरमबांधा-खोलीबातर क्षेत्र) एरिया कमेटी के सदस्य हैं तथा उनमें छह महिलाएं हैं। मिश्रा के अनुसार उन्होंने माओवादी विचारधारा से निराशा होकर और जंगल के जीवन में कठिनाइयों का हवाला देते हुए यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी प्रभावित हैं तथा उन्हें अखबारों और स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से पता चला कि उनके कई पूर्व सहयोगी स्वास्थ्य सुविधाओं, आवास और रोजगार के अवसरों के लाभ उठा रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि नौ नक्सलियों में अंजू उर्फ ​​कविता (40), बलदेव उर्फ ​​वामनवट्टी, दमरू उर्फ ​​महादेव (35) और सोनी उर्फ ​​बुदरी (37) के सर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि एक अन्य प्रमुख कैडर, रंजीत उर्फ ​​गोविंद पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारी ने बताया कि इन पांच नक्सलियों ने तीन एके -47 राइफल और दो ‘सिंगल लोडिंग राइफल (एसएलआर)’ भी सुरक्षाबलों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों में पार्वती उर्फ ​​सुक्की करम (37) पर पांच लाख रुपये का इनाम है तथा तीन अन्य कैडरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

मिश्रा ने बताया कि 2004 से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी राज्य के सुकमा जिले की निवासी अंजू, गरियाबंद जिले में दर्ज 19 मामलों में वांछित थी, जबकि बस्तर जिले का बलदेव, गरियाबंद में 29 मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि जिले में सभी सक्रिय माओवादी एरिया कमेटियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस आत्मसमर्पण के साथ इस साल राज्य में अब तक 180 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस साल 15 जनवरी को बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में 52 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। उनमें से 49 पर सामूहिक रूप से 1.41 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। राज्य में 2025 में 1500 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। केंद्र सरकार ने इस साल 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO