लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों की भारतीय सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफतार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 13:50 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 17 दिसंबर शाहजहांपुर जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे लोगों को सेना में भर्ती कराने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुलंदशहर के रहने वाले उपेंद्र कुमार एवं अमन कुमार ने शाहजहांपुर में जन सेवा केंद्र चलाने वाले आफताब खान को 7,500 रूपये देकर शाहजहांपुर जिले के फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाए और गिरोह के सरगना आदेश कुमार को दिये, जिसने उन्हें भारतीय सेना में भर्ती करा दिया था।

पुलिस ने बुधवार को गिरोह के सदस्यों शहनवाज उर्फ सोनू, मुकेश सिंह , अनिरुद्ध मिश्रा तथा जन सेवा केंद्र संचालक खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से मोहरें तथा फर्जी निवास प्रमाण पत्रों और आधार कार्डों समेत तमाम दस्तावेज बरामद किए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपेंद्र कुमार तथा अमन कुमार के बुलंदशहर स्थित गांव में एक टीम भेजी गई है तथा एक अन्य टीम को आदेश शुक्ला की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?