लाइव न्यूज़ :

एफडी कराने के नाम पर चार लाख हड़पे, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:48 IST

Open in App

जींद, 22 मई हरियाणा के जींद में पुलिस ने सावधि जमा (एफडी) के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वार्ड नंबर-6 के निवासी राहुल सिंगला से डाकखाने में एफडी कराने के नाम पर कथित तौर पर चार लाख रुपये हड़प लिए गए। जब उसने रसीद मांगी तो आरोपित ने बेटों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

राहुल सिंगला ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मई 2020 को उसने डाकखाने के एजेंट श्यामलाल गोयल को चार लाख रुपये एफडी करवाने के लिए दिए थे। रुपये लेने के बाद आरोपित ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है और डाकखाने में सभी कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इसलिए एक माह के बाद एफडी करा देगा।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी एफडी की रसीद देने का आश्वासन पीड़ित को देता रहा। एक फरवरी 2021 को सिंगला आरोपित की दुकान पर गया और रुपये वापस देने के लिए कहा तो आरोपित श्यामलाल गोयल उसके बेटे दीपक व धर्मबीर ने उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्यामलाल गोयल उसके बेटे दीपक व धर्मबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए