लाइव न्यूज़ :

मॉनसून के दौरान दिल्ली के चार जिलों में ‘बहुत अधिक’ वर्षा हुयी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून के दौरान चार जिलों में ‘बहुत अधिक’ बारिश हुयी जबकि तीन जिलों में ‘अधिक बरसात’ दर्ज की गयी । भारत मौसम विभाग के आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है।

इस साल एक जून को मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से केवल उत्तर पूर्व दिल्ली में ‘कम’ बारिश हुयी है। यहां अब तक 149.9 मिमी बरसात हुयी है जबकि सामान्य तौर पर यहां 332.2 मिमी बरसात होती है।

आंकड़ों के अनुसार कुल मिला कर राजधानी में अब तक 40 प्रतिशत ‘अधिक’ बरसात हुयी है। राजधानी में सामान्य तौर पर 293.4 मिमी की अपेक्षा 409.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

देश भर में 11 जुलाई तक सबसे कम बारिश वाले जिलों की सूची में शामिल मध्य दिल्ली में 62 फीसदी अधिक बारिश हुयी है। आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक 537.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जबकि यहां लंबे समय से औसतन 332.2 मिमी बारिश होती रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों में कहा गया है कि उत्तर दिल्ली में 596.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जो सामान्य से 107 फीसदी अधिक है। इसी प्रकार नयी दिल्ली में 468.4 मिमी बारिश हुयी है जो सामान्य से 80 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार उत्तर पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 70 प्रतिशत अधिक, 426.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जबकि दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 56 फीसदी अधिक 465.8 मिमी बारिश हुयी है ।

जून में इस साल दिल्ली में 34.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जबकि सामान्य तौर पर 65.5 मिमी बारिश होती है। इसी प्रकार जुलाई महीने में राजधानी में 507.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी जो सामान्य बऔसत 210.6 मिमी से 141 प्रतिशत है। जुलाई 2003 के बाद यह अब तक की सर्वाधिक बारिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए