लाइव न्यूज़ :

PWD घोटाला: त्रिपुरा के पूर्व मंत्री व CPM नेता बादल चौधरी को नहीं मिली अग्रिम जमानत

By भाषा | Updated: October 17, 2019 08:58 IST

पश्चिम त्रिपुरा के सत्र न्यायाधीश सब्यसाची पुरकायस्थ ने कहा कि पूर्व मंत्री बादल चौधरी को राहत नहीं दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपीडब्ल्यूडी के पूर्व मुख्य इंजीनियर सुनील भौमिक को हिरासत में ले लिया गया है पूर्व मंत्री चौधरी और पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। 

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य एवं त्रिपुरा के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री बादल चौधरी को 600 करोड़ रुपए के पीडब्ल्यूडी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए यहां की एक अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इस घोटाले में कथित भूमिका के लिए चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

पश्चिम त्रिपुरा के सत्र न्यायाधीश सब्यसाची पुरकायस्थ ने कहा कि पूर्व मंत्री को राहत नहीं दी जा सकती है। चौधरी के वकील पी रॉय बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि अग्रिम जमानत नहीं देने के खिलाफ वह त्रिपुरा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के काम में वित्तीय अनियमितताओं में कथित भूमिका के लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद सोमवार को पूर्व मंत्री ने सत्र अदालत से अग्रिम जमानत का अनुरोध किया था।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के पूर्व मुख्य इंजीनियर सुनील भौमिक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि पूर्व मंत्री चौधरी और पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। 

टॅग्स :त्रिपुरासीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतTVK ने 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार किया, वामपंथी दलों और वीसीके ने विजय की पार्टी को दिया 10 सीटों का समर्थन

भारतKerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें, सीपीआई(एम) 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, जानें अन्य सभी पार्टियों का हाल

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र