लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह

By भाषा | Published: August 26, 2021 5:45 PM

Open in App

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। सेवा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दोपहर में अमृतसर हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद केजरीवाल गुरदासपुर जिले में स्थित सेवा सिंह के पैतृक गांव में उनके आवास पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में आप में शामिल हुए सेवा सिंह का केजरीवाल ने स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, " सेवा सिंह ने हमें आशीर्वाद दिया और हमारे परिवार में शामिल हो गए। हम अपनी पार्टी में उनका स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि वह हमारा मार्गदर्शन करें। " इससे पहले केजरीवाल ने सेवा सिंह के आवास पर कुछ देर समय बिताया और उनका हाल-चाल जाना। 71 वर्षीय सेवा सिंह सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद करने के बाद 2018 में शिरोमणि अकाली दल छोड़ दिया था। इसके बाद सेवा सिंह ,पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा और पूर्व सांसद रतन सिंह अजनाला ने शिअद (टकसाली) का गठन किया था। बाद में वह पिछले साल सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा गठित शिअद (लोकतांत्रिक) में शामिल हो गए थे। शिअद (टकसाली) और शिअद (लोकतांत्रिक) के विलय के बाद इस वर्ष मई में शिअद (संयुक्त) का गठन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Lok Sabha Election: शिरोमणि अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतLok Sabha Elections 2024: जानिए कौन हैं तरनजीत संधू, भाजपा में शामिल, यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भारतLokmat Parliamentary Awards 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार, जानें उनके बारे में

भारतकांग्रेस और आप मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, इंडिया गठबंधन ने की घोषणा

भारतYear Ender 2023: वो मशहूर हस्तियां जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को कहा अलविदा

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा