लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री कदावूर शिवदासन का निधन

By भाषा | Updated: May 17, 2019 13:36 IST

ट्रेड यूनियन नेता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले शिवदासन 1980 और 1982 में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का रुख किया और पार्टी के टिकट पर 1991 और 2001 के चुनाव में जीत दर्ज की। 2006 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शिवादासन ने राजनीति से संन्यास ले लिया था।  उनका अंतिम संस्कार कोल्लम में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शिवदासन आरएसपी (रेवाल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी) के जरिए राजनीति में आए।मजदूर संघ के सक्रिय नेता रहे शिवदासन 1977 में केरल प्रोविजनल यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सचिव रहे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री कदावूर शिवदासन का शुक्रवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था।

पांच बार विधायक रहे शिवदासन के. करुणाकरण और ए के एंटनी के नेतृत्व वाली सरकारों का हिस्सा रहे थे और उनके पास श्रम, आबकारी, वन और वन्यजीव समेत कई विभाग थे। मजदूर संघ के सक्रिय नेता रहे शिवदासन 1977 में केरल प्रोविजनल यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सचिव रहे और उन्होंने 1985 में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन सम्मेलन में भाग लिया था।

उन्होंने विधानसभा में कुंदारा और कोल्लम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनका पार्थिव शरीर कोल्लम ले जाया जाएगा जहां आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शिवदासन आरएसपी (रेवाल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी) के जरिए राजनीति में आए और उनका कोल्लम में श्रम क्षेत्र पर काफी प्रभाव रहा।

ट्रेड यूनियन नेता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले शिवदासन 1980 और 1982 में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का रुख किया और पार्टी के टिकट पर 1991 और 2001 के चुनाव में जीत दर्ज की। 2006 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शिवादासन ने राजनीति से संन्यास ले लिया था।  उनका अंतिम संस्कार कोल्लम में होगा।

टॅग्स :कांग्रेसकेरलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो