लाइव न्यूज़ :

फिर सामने आई उमर अब्दुल्ला की बढ़ी दाढ़ी वाली तस्वीर, डॉक्टर के साथ दिखे खड़े, फोटो हुई वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2020 09:03 IST

उमर अब्दुल्ला भूतपूर्व जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से हिरासत में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला की बहन ने जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत उमर की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी है। इससे पहले भी 25 जनवरी 2020 को उमर अबदुल्ला की सफेद बढ़ी हुई दाढ़ी वाली तस्वीर वायरल हुई थी।

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला की फिर से एक बढ़ी दाढ़ी वाली तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह एक डॉक्टर के साथ खड़े दिख रहे हैं। उमर अब्दुल्ला इस तस्वीर में पीली-नीली टी-शर्ट और जींस पैंट पहने हुए हैं। तस्वीर किसी के घर की है। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी वायरल तस्वीर है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट चलने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।  

इससे पहले भी 25 जनवरी 2020 को उमर अबदुल्ला की सफेद बढ़ी हुई दाढ़ी वाली तस्वीर वायरल हुई थी। उमर अब्दुल्ला उस तस्वीर में नीले रंग की जैकेट पहने हुए दिख रहे थे। उनके सिर और दाढ़ी पर बर्फ पड़ी थी। वायरल तस्वीर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं और पत्रकारों सहित कई बड़ी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी थी।

उमर अब्दुल्ला भूतपूर्व जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से हिरासत में रखा गया है। उमर अब्दुल्ला की बहन ने जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत उमर की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी है। 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज