लाइव न्यूज़ :

पांच अगस्त से नजरबंद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, बार- बार बिजली गुल होने के कारण सरकारी आवास में स्थानांतरित

By भाषा | Updated: November 15, 2019 19:21 IST

इस कदम की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सर्दियां नजदीक आ रही हैं और दूसरा, बार- बार बिजली गुल होने के कारण वहां ठहरना मुश्किल हो गया था। इस साल पांच अगस्त को उन्हें नजरबंद किया गया था और उस पर्यटक आवास में रखा गया था। इस पर्यटक आवास को जेल में तब्दील कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह अधिकारी पीडीपी की संरक्षक के पर्यटक आवास पर पहुंचे।कुछ कागजी कार्रवाई के चलते उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया में देरी हुई।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को शुक्रवार को जबरवान रेंज की तलहटी के एक पर्यटक आवास से यहां एक सरकारी आवास में स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस कदम की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सर्दियां नजदीक आ रही हैं और दूसरा, बार- बार बिजली गुल होने के कारण वहां ठहरना मुश्किल हो गया था। इस साल पांच अगस्त को उन्हें नजरबंद किया गया था और उस पर्यटक आवास में रखा गया था। इस पर्यटक आवास को जेल में तब्दील कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह अधिकारी पीडीपी की संरक्षक के पर्यटक आवास पर पहुंचे लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई के चलते उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया में देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि महबूबा को शुक्रवार शाम को शहर के मुख्य क्षेत्र में एक सरकारी आवास में पहुंचा दिया गया।

उससे पहले जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन ने इस आवास को जेल घोषित कर दिया था। मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला को पांच अगस्त को तड़के नजरबंद किया गया था जब केंद्र ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के निरसन और राज्य को दो संघशासित प्रदेशों-- जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी। शुरू में महबूबा को हरि निवास में उमर अब्दुल्ला के साथ रखा गया था। लेकिन बाद में उन्हें चेश्मा साही स्थानांतरित कर दिया गया और उन्हें एक पर्यटक आवास में ठहराया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह