लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पत्रकार को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में JPP प्रत्याशी पर केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 07:44 IST

सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि मंडल पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का अध्यक्ष है।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज के सत्यापन के बाद प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पत्रकार वार्ता के दौरान लिफाफे में रिश्वत देने का आरोप।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड पीपल्स पार्टी (जेपीपी) के उम्मीदवार सूर्य सिंह बेसरा और पार्टी के अन्य नेता के खिलाफ एक पत्रकार को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

सकची थाने के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ई) (रिश्वत देने) और 171 (एफ) (चुनाव को प्रभावित करना) तथा जन प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 136 के तहत बेसरा और कृतिबास मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जमशेदपुरलोकसभा चुनाव में 12 मई को लोकसभा चुनाव होना है। 

बेसरा झारखंड पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि मंडल पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का अध्यक्ष है। पत्रकार ऐनी अमृता ने आरोप लगाया कि शहर के एक होटल में सोमवार को आयोजित बेसरा की पत्रकार वार्ता के दौरान संसदीय चुनाव को प्रभावित करने के लिए मंडल ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल उन्हें संवाददाता सम्मेलन से बाहर ले गए और उन्हें एक लिफाफा दिया जिसमें नोट रखे थे। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के सत्यापन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजमशेदपुरजमशेदपुर लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल