लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: किसानों के आंदोलन से नोएडा में गाड़ियों की रफ्तार धीमी, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

By अंजली चौहान | Updated: December 3, 2024 14:29 IST

Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों के किसान संसद परिसर तक विरोध मार्च शुरू करने के लिए सोमवार को नोएडा पहुंचे।

Open in App

Farmers Protest: एक बार किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है जिसके कारण नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर अराजकता फैल गई है। सोमवार 2 दिसंबर को शुरू हुए आंदोलन में किसानों का लक्ष्य दिल्ली पहुंचना है हालांकि, नोएडा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया है जिसके कारण दिल्ली नोएडा बॉर्डर लंबा जाम लगा नजर आ रहा है। 

पुलिस द्वारा दिल्ली-नोएडा सीमा पर सुरक्षा के तहत बैरिकेडिंग किए जाने के कारण मंगलवार को भी यातायात की गति धीमी रही।

किसान दादरी-नोएडा लिंक रोड पर महामाया फ्लाईओवर पर एकत्र हुए और सरकार द्वारा अधिग्रहित अपनी जमीनों के लिए बढ़े हुए मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे अपना मार्च शुरू किया।विरोध प्रदर्शन का आह्वान भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) ने किया था।

सोमवार को दिल्ली-नोएडा सीमा पार करने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम के कारण असुविधा हुई। मंगलवार को भी सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में वाहन धीमी गति से चले। नोएडा का व्यस्त महामाया फ्लाईओवर उन इलाकों में शामिल था, जहां ट्रैफिक जाम देखा गया।

बीकेपी के अनुसार, अलीगढ़ और आगरा सहित उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के किसानों ने मार्च में हिस्सा लिया।

विभिन्न किसान समूहों के बैनर और झंडे लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नोएडा पुलिस द्वारा लगाए गए शुरुआती बैरिकेड्स को पार कर लिया। कुछ लोग बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जबकि अन्य ने उन्हें धक्का दिया।

आखिरकार पुलिस ने उन्हें चिल्ला बॉर्डर से करीब 1 किलोमीटर दूर नोएडा लिंक रोड पर दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक दिया। चिल्ला बॉर्डर दिल्ली में प्रवेश का एक बिंदु है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को शांत करने की कोशिश की।

किसानों के विरोध और पुलिस की जांच के कारण चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईवे, दिल्ली गेट और कालिंदी कुंज से यात्रा करने वाले यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेतृत्व में पंजाब के किसानों के एक समूह ने 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर मार्च करने का आह्वान किया है। यह समूह 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersदिल्लीनोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो