लाइव न्यूज़ :

मंच पर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान ने जड़ा थप्पड़, बीजेपी नेता ने सफाई में कही ये बात, सपा ने ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2022 07:40 IST

वायरल वीडियो में एक किसान नेता भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता को एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपंकज गुप्ता बुधवार को माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थेकिसान छत्रपाल ने इस दौरान मंच पर बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ दियामंच पर साक्षी महाराज भी मौजूद थे

उन्नावः  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को एक बुजुर्ग किसान उस समय कथित ‘थप्पड़’ मारते दिख रहा है जब वह एक समारोह में मंच पर मौजूद थे। हालांकि, विधायक ने शुक्रवार को इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग उनके लिए पिता के समान हैं और उन्होंने उन्हें केवल वैसे ही चपत लगाई जैसे बच्‍चों को लगाई जाती है।

वायरल वीडियो में एक किसान नेता भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता को एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी उन्हें ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''दो दिन पहले (पांच जनवरी) माखी थाना क्षेत्र में ऐरा भदियार चौराहे पर गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर स्‍थानीय निवासी मेरे पारिवारिक रिश्ते वाले चाचा छत्रपाल, जो पिता तुल्य हैं, ने मुझे दुलार में जैसे बच्चों को टीप (चपत लगाई जाती) मारी जाती हैं उसी तरह एक टीप स्नेह के चलते मारी थी।'

थप्पड़ मारनेवाले किसान के साथ भाजपा विधायक पंकज गुप्ता।

पंकज गुप्ता ने दावा किया, 'वह (किसान) पहले भी इस तरह करते रहे हैं, जिसे विरोधियों ने साजिश रचकर उसे दूसरा संदर्भ दे दिया।’ उन्होंने कहा, ‘ विरोधी प्रधानमंत्री (नरेंद्र)मोदी जी व मुख्‍यमंत्री योगी (आदित्यनाथ)जी की लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए हताश है।’ पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक के साथ बैठै वायरल वीडियो में दिख रहे किसान ने भी कहा कि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा है और विधायक के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि किसान छत्रपाल की फसल आवारा गौवंशों ने नष्ट कर दी थी। इससे नाराज किसान ने भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिया।

उधर वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने मौके को भुनाते हुए बीजेपी पर ताना मारा और कहा कि उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को आयोजित जनसभा में किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया, किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है!

टॅग्स :Unnaoउत्तर प्रदेश समाचारहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र