लाइव न्यूज़ :

Fact Check: ओवैसी ने कहा, हैदराबाद में BJP की जीत पर अपना धर्म बदलकर हिंदू बन जाएंगे? जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 5, 2020 11:22 IST

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर भाजपा हैदराबाद चुनाव जीतती है तो वह अपना धर्म परिवर्तित कर हिंदू धर्म को स्वीकार कर लेंगे। जानें सच्चाई क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया यूजर ने लिखा कि असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव से पहले कहा है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो मैं हिंदू धर्म में परिवर्तित हो जाऊंगा।सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस तरह के दावे को देखने के लोकमत टीम ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है।

नई दिल्ली: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के परिणाम 4 नवंबर, 2020 को घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम में तेलंगाना की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी को सबसे अधिक सीटों पर जीत मिली है। इसके बाद यहां के स्थानीय चुनाव में बीजेपी नंबर दो और एआईएमआईएम तीन नंबर की पार्टी बनकर उभरी है।

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर भाजपा हैदराबाद चुनाव जीतती है तो वह अपना धर्म परिवर्तित कर हिंदू धर्म को स्वीकार कर लेंगे। इसके साथ ही इस तरह के दावा करने वाले कह रहे हैं कि असदुद्दीन ओवैसी ने अपने नाम को बदलकर खुद को भाग्य राज त्रिपाठी करने की बात भी कर रहे हैं।

वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने भी लिखा कि ओवैसी ने चुनाव से पहले कहा है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो मैं हिंदू धर्म में परिवर्तित हो जाऊंगा और खुद को भाग्य राज त्रिपाठी नाम दूंगा। 

सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस तरह के दावे को देखने के लोकमत टीम ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है। आइए जानते हैं कि अपने फैक्ट चेक में हमने क्या पाया है।

क्या है सच्चाई?

इस बारे में इंटरनेट पर सर्च करने के दौरान हमने पाया कि असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान के बारे में कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं है। इस पोस्ट में दावा किया गया कि हिंदू धर्म परिवर्तन और अगर भाजपा हैदराबाद नगरपालिका चुनाव जीतती है तो उसका नाम बदल देगी। ओवैसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज और एआईएमआईएम पार्टी पर भी ऐसा कोई बयान नहीं मिला।

इंडिया टुडे ने जब इस बारे में फैक्ट चेक करने के दौरान AIMIM के कार्यालय से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि की कि असदुद्दीन ओवैसी दोनों भाई में से किसी ने भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

इसके अलावा, पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया। वायरल दावा झूठा है। हम सोशल मीडिया पर इस तरह के झूठे दावे फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।"

निष्कर्ष 

इस तरह साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा यह पोस्ट और इसमें किया जा रहा दावा बिल्कुल गलत है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है। 

टॅग्स :हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं