लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दामों में हर रोज हो रही वृद्धि से मचा हाहाकार, मंत्रियों के घेराव की तैयारी में कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: March 29, 2022 17:37 IST

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए लोकमत से कहा कि मोदी सरकार में संवेदनशीलता समाप्त हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मोदी सरकार में संवेदनशीलता समाप्त हो गयी हैग़रीब तथा मध्यम वर्ग को भूख से मार देना चाहती है सरकार : खड़गे

नई दिल्ली: पेट्रोल, डीज़ल की हर रोज़ बढ़ती क़ीमतों को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतर आयी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की योजना मोदी सरकार के मंत्रियों के घेराव करने के साथ कस्बों तक धरने-प्रदर्शन शुरू करने की है। आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महिलाओं ने सड़कों पर चूल्हे जला कर खाना पकाते हुए सरकार का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की।

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए लोकमत से कहा कि मोदी सरकार में संवेदनशीलता समाप्त हो गयी है। वह दंभ में चूर है और ग़रीब तथा मध्यम वर्ग को भूख से मार देना चाहती है। पिछले आठ सालों में एक्ससाइज़ ड्यूटी लगा कर 26 लाख करोड़ कमा चुकी है और आज भी वही सिलसिला ज़ारी है यह जानते हुए कि तेल कंपनियां मुनाफ़ा कमा रहीं हैं और सरकार डिविडेंट ले रही है।

लोकमत ने प्रमुख अर्थशास्त्री चिराग से बातचीत की उनका कहना था कि पेट्रोल-डीज़ल के दामों में इज़ाफ़े का सीधा अर्थ है महंगाई का बढ़ना, मुद्रा स्फीति में 1 फ़ीसदी का बदलाव आ चुका है जो अच्छा संकेत नहीं है इससे तेल ,सब्ज़ी, फ़ल ,दूध जैसे रोज़मर्रा की हर वस्तु के दाम बढ़ेंगे। 

पिछले 8 दिनों में पेट्रोल के दामों में 4 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं, नहीं लगता कि सरकार इस पर लगाम लगाएगी नतीजा राजकोषीय घटा प्रभावित होगा, ब्याज़ दरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और महंगाई आसमान छूने लगेगी।

टॅग्स :कांग्रेसपेट्रोल का भावडीजल का भावमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र