लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख की याचिका पर ED ने दाखिल किया जवाब, अस्पताल में भर्ती कराने के आवेदन का किया विरोध

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2022 12:28 IST

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल किया है। ईडी ने देशमुख के इलाज व सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के उनके आवेदन का विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका पर जवाब दाखिल किया है। देशमुख के इलाज व सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के उनके आवेदन का ईडी ने विरोध किया।

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका पर जवाब दाखिल किया है और इलाज व सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के उनके आवेदन का विरोध किया है। बता दें कि धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देशमुख वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। 

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने मुंबई के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपए वसूलने के लिए कहा था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था हालांकि उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

टॅग्स :अनिल देशमुखमहाराष्ट्रप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला