लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव?, नितिन नबीन ने पहली रणनीति बैठक की, वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस के “नकारात्मक अभियान” का जवाब दे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 20:33 IST

संप्रग सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना की जगह लेने वाली योजना के खिलाफ विमर्श बनाने के कांग्रेस के प्रयासों का मुकाबला किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा पहले से ही पूरे देश में एक अभियान चला रही है।मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।विभिन्न मुद्दों पर अपना मार्गदर्शन और सुझाव दिए।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई जिम्मेदारियां संभालने के एक दिन बाद बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली रणनीति बैठक की और पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, दिनभर चली बैठक में नबीन ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस के “नकारात्मक अभियान” का जवाब देने के निर्देश दिए और नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा। भाजपा पहले से ही पूरे देश में एक अभियान चला रही है,

ताकि संप्रग सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना की जगह लेने वाली योजना के खिलाफ विमर्श बनाने के कांग्रेस के प्रयासों का मुकाबला किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ देश भर में चुनाव प्रचार अभियान के संचालन के तरीके पर चर्चा की और इसे और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

इस बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य इकाई के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ उपस्थित थे। एक नेता ने बताया, “नड्डा ने प्रतिनिधियों को संबोधित किया और बैठक में चर्चा किए गए विभिन्न मुद्दों पर अपना मार्गदर्शन और सुझाव दिए।”

टॅग्स :Nitin Nabinपुडुचेरी विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावWest Bengal Assemblykerala assembly electionAssam Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला