लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल डीजीपी और कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाया?, निर्वाचन आयोग ने 7 बड़े अधिकारी को किया नियुक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 12:30 IST

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नारियाला को नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा।पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को उनके पदों से हटा दिया।मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और गृह सचिव को पद से हटा दिया।

कोलकाताः भारत निर्वाचन आयोग ने एक्शन में है। आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए पीयूष पांडे की जगह सिद्ध नाथ गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले रविवार रात में आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः

मुख्य सचिवः नंदिनी चक्रवर्ती की जगह दुष्यंत नरियाला

बंगाल डीजीपीः पीयूष पांडे की जगह सिद्ध नाथ गुप्ता

कोलकाता पुलिस आयुक्तः सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद

प्रधान सचिव को हटाया

गृह सचिव को हटाया

एडीजी (कानून-व्यवस्था)- अजय मुकुंद रानाडे

डीजी (सुधारात्मक सेवा)- नटराजन रमेश बाबू।

चुनाव आयोग ने रविवार देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को उनके पदों से हटा दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद यह कदम उठाया गया। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नारियाला को नियुक्त किया है।

राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाए जाने का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। उच्च सदन में शून्यकाल शुरू होने पर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि निर्वाचन आयोग ने देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और गृह सचिव को पद से हटा दिया।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीकोलकाताIASचुनाव आयोगIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र