लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान की पार्टी का नाम अब होगा लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हेलिकॉप्टर रहेगा चुनाव चिन्ह, चुनाव आयोग का फैसला

By विनीत कुमार | Updated: October 5, 2021 13:27 IST

लोजपा में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने चिराग पासवान और पशुपति पारस गुट के लिए अलग पार्टी नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के गुट के लिए अलग पार्टी नाम और चुनाव चिह्न आवंटितअब चिराग पासवान की पार्टी का नाम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) होगा। पशुपति कुमार पारस के गुट को 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' नाम दिया गया है।

नई दिल्ली: चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच विवाद के बाद अब चुनाव आयोग ने दोनों गुट के लिए अलग पार्टी नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। इसके अनुसार चिराग पासवान की पार्टी का नाम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) होगा। साथ ही पार्टी का चुनाव चिह्न अब हेलिकॉप्टर होगा। दूसरी ओर पशुपति कुमार पारस के गुट को 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' नाम दिया गया है। 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' का चुनाव चिह्न सिलाई मशीन होगा।

इससे पहले दो अक्टूबर को चुनाव आयोग ने चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस धड़ों द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नाम या उसके चिह्न 'बंगले' का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी। 

बता दें कि पिछले साल लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान और दिवंगत नेता के भाई पारस ने पार्टी नेतृत्व पर दावा पेश किया था और इस संबंध में चुनाव आयोग से संपर्क किया था। इसके बाद पार्टी में विवाद की बात सामने आई थी। लोजपा की स्थापना रामविलास पासवान ने साल 2000 में की थी।

बिहार में महीने के आखिर में होने हैं उपचुनाव

बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होना है। इसे देखते हुए दोनों गुट अपने दावे कर रहे थे। इस पर आयोग ने शनिवार को कहा था कि दोनों धड़े बिहार में आने वाले दिनों में दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारने के वास्ते उपलब्ध चिह्नों का उपयोग कर सकते हैं। 

इस उपचुनाव के लिए नामांकन की तारीख 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 8 अक्टूबर को बंद होगी। दोनों गुट को निर्देश दिया गया था कि वे सोमवार 4 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक अपने गुट के अलग नाम और चुनाव चिह्न की जानकारी दें। 

टॅग्स :चिराग पासवानPashupati Kumar Parasरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र