Himanta Biswa Sarma: असम: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। यहां खुशी का माहौल है... उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया है... गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के कारण असम में भी हमें कामयाबी मिली है... डबल इंजन की सरकार असम में भी बहुत तेजी से काम करेगी।"
असम: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "सबसे पहले मैं हिमंता बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहूंगा। असम की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी 'डबल इंजन' सरकार को असम में दोबारा चुना। मैं इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा..."
हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "...प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA और BJP काफी प्रगति कर रहे हैं। वे देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं..."
भाजपा नेता विश्वजीत दैमारी ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "... आज डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा दोबारा असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे... हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे..."