लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने की घटना में आठ लोगों की मौत, चार लापता, तलाश जारी

By भाषा | Updated: November 15, 2022 10:24 IST

मिजोरम के हनहथियाल जिले में खदान धंसने की घटना सोमवार दोपहर बाद हुई। इस दौरान 13 लोग वहां काम कर रहे थे। एक शख्स घटना के बाद सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा था जबकि 12 लापता हो गए थे।

Open in App

आइजोल: दक्षिण मिजोरम के हनहथियाल जिले में सोमवार को ढही पत्थर की एक खदान के मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हनहथियाल के जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गए थे और मंगलवार सुबह सात बजे तक इनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी है। मंलवार सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम वहां पहुंची, जिनमें दो अधिकारी और 13 जवान शामिल हैं। लालरेमसंगा के मुताबिक, हादसे में लापता 12 लोगों में से चार एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बचाव अभियान में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया।

इससे पहले, हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया था कि यह हादसा सोमवार अपराह्न तीन बजे हुआ, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि बाकी 12 अन्य मलबे में फंस गए।

टॅग्स :Mizoram PoliceBSFAssam Rifles
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र