लाइव न्यूज़ :

डीयू आगामी कॉलेज का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का कर रहा है विचार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) फतेहपुर बेरी में अपने आगामी कॉलेज का नामकरण दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर करने का विचार कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कॉलेज के नाम को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद और कार्यकारिणी परिषद द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘स्वराज के साथ कुछ और नामों का भी प्रस्ताव किया गया है। स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर के नाम भी विचाराधीन हैं।’’

डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के मुताबिक विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के तहत फतेहपुर बेरी के भट्टी कलां गांव में एक सुविधा केंद्र और प्रस्तावित कॉलेज बनेगा जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘कॉलेज के नाम को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद और कार्यकारिणी परिषद द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी विचाराधीन है।’’ गुप्ता ने कहा कि हालांकि यह अभी तय नहीं है कि आगामी कॉलेज सह शैक्षणिक संस्थान होगा या महिला कॉलेज।

एक अधिकारी के मुताबिक, चूंकि यह दूर-दराज का इलाका है इसलिए यहां छात्राओं की संख्या कम हो सकती है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को रविवार को जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को आवंटित 40 बीघा जमीन पर सुविधा केंद्र और प्रस्तावित कॉलेज का शिलान्यास करना था लेकिन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है और अगली तारीख के बारे में बाद में बताया जाएगा।

गुप्ता ने कहा, ‘‘सुविधा केंद्र से भट्टी कलां और उसके आसपास रहने वाले डीयू के छात्रों को लंबी दूरी की यात्रा किए बिना दाखिले, परीक्षा सहित विभिन्न प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा करने में सहूलियत होगी।’’

अधिकारियों के अनुसार कुछ अन्य स्थानों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया