लाइव न्यूज़ :

असम में पुलिस मुठभेड़ में मादक मदार्थ तस्कर मारा गया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:57 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अगस्त असम के नगांव जिले में शनिवार देर रात हुई एक मुठभेड़ में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया गया जबकि पुलिस का एक अधिकारी जख्मी हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

दस मई को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने के बाद से असम में पुलिस मुठभेड़ों में कम से कम 16 आरोपी मारे गए हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, खतोवाल थाने के प्रभारी अधिकारी आलोक दत्ता गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गेरुआमुख क्षेत्र के एक घर में देर रात लगभग एक बजे तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कुमार मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो मादक पदार्थ तस्कर ने प्रभारी अधिकारी की गर्दन को निशाना बनाकर उनपर खुकुरी से हमला किया। दत्ता गुप्ता को खुद को बचाने की कोशिश के दौरान चोटें आईं, खासकर उनके हाथों पर गंभीर चोटें आईं हैं।”

एसपी ने बताया, “ गिरोह के सदस्य मादक पदार्थों को छोटे पाउच में भर रहे थे, उन्होंने भी अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला किया।” उन्होंने बताया कि अनुबंध पर रखा गया चालक भी जख्मी हो गया।

उन्होंने बताया कि दत्ता गुप्ता को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि क्या तस्कर ने भी हमले करने के लिए बंदूक का इस्तेमाल किया था ।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर, थाने के प्रभारी अधिकारी और चालक को नगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रभारी अधिकारी और चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गए। असम में बीते तीन महीनों में पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश में हुई मुठभेड़ में 16 संदिग्धों की मौत हो गई जबकि 31 जख्मी हुए हैं।

लगातार होती मुठभेड़ों को लेकर विपक्ष और नागरिक समाज के एक तबके ने भाजपा सरकार पर राज्य में खुलेआम हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री सरमा ने पहले कहा था कि अपराधियों से लड़ने के लिए पुलिस को कानून के दायरे में "पूर्ण स्वतंत्रता" दी गई है।

असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने मुठभेड़ों का स्वत: संज्ञान लिया है और राज्य सरकार को सात जुलाई को उन परिस्थितियों की जांच कराने के लिए कहा था, जिनके कारण पिछले दो महीनों में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में लोग हताहत हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान