लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानूनों का ‘‘आंख मूंदकर विरोध’’ नहीं करें : किशन रेड्डी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 दिसंबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने सोमवार को यहां कहा कि किसानों और राजनीतिक दलों को कृषि कानूनों का '‘आंखें मूंदकर विरोध'’ नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें निरस्त करने की मांग करनी चाहिए, बल्कि उनका विस्तृत अध्ययन करना चाहिए क्योंकि केंद्र उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार है।

रेड्डी ने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए कानून सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और किसान उनसे या किसी किसी से भी कभी भी स्पष्टीकरण मांग सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने किसानों और उनके मुद्दों का समर्थन कर रहे संगठनों से संपर्क करने का फैसला किया क्योंकि ऐसे कुछ लोग जो राजनीतिक रूप से भाजपा और प्रधानमंत्री का मुकाबला करने में असमर्थ थे, वे किसानों को 'उकसाने' तथा बदनाम करने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने कृषि क्षेत्र में बिजली और उर्वरकों की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है। इसके अलावा किसानों के लिए मिट्टी (सॉयल) स्वास्थ्य कार्ड, फसल ऋण, फसल बीमा, ई-नाम जैसी पहल की गयी है तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की जा रही है।

रेड्डी ने दावा किया कि पंजाब को छोड़कर पूरे देश में किसानों ने नए कृषि कानूनों का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा, “हमने कृषि क्षेत्र में दशकों से प्रतीक्षित क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की। मैं राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, पंजाब को छोड़कर... किसान विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन आंखें मूंद कर विरोध नहीं करें।’’

रेड्डी ने कहा, "भाजपा या मोदी से राजनीतिक विरोध के कारण कानूनों का विरोध नहीं करें। कानूनों को देखें। मैं राजनीतिक दलों से भी अनुरोध करता हूं। मोदी सरकार में हम उन कानून से जुड़े उन मुद्दों को स्पष्ट करेंगे जो आपको परेशान कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि जरूरी हो, तो हम उन्हें बदलने के लिए तैयार हैं। लेकिन कानून को रद्द करने की मांग करना अच्छी परंपरा नहीं है।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार कानूनों में बदलाव करने को राजी है और वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा देने के लिए तैयार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े औद्योगिक घराने संप्रग सरकार के शासनकाल में कृषि क्षेत्र में आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Riots Case: उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 2 हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत मिली

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश: खाई में ट्रक, तिनसुकिया के 14 लोगों की मौत और 7 घायल

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

स्वास्थ्यबोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं अलर्ट?, शोध में खुलासा, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल, बॉडी को लेकर हानिकारक?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ महिलाओं को सीधे भड़काया, कहा- 'आपके पास किचन के औजार हैं'

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतनगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारतएमपी के एक खेल महोत्सव में देरी से पहुँचने पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा को एक महिला खिलाड़ी ने झाड़ा, कहा- ...हमारे पास फालतू टाइम है क्या? वीडियो वायरल | WATCH