लाइव न्यूज़ :

डोमिनिका की अदालत ने चोकसी के मामले में 25 जून तक सुनवाई स्थगित की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के कैरेबियाई द्वीपीय देश में अवैध तौर पर दाखिल होने से जुड़ी सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी। डोमिनिका के स्थानीय मीडिया में ये खबरें आयी हैं।

मीडिया वेबसाइट ‘नेचरआइसलेन्यूज’ के मुताबिक सोमवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने चोकसी के 23 मई को अवैध तौर पर देश में दाखिल होने के मामले की सुनवाई शुरू की। चोकसी की कानूनी टीम ने अदालत को डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल के डॉक्टरों का एक चिकित्सीय प्रमाणपत्र पेश किया जिसमें बताया गया कि चोकसी मानसिक अवसाद में है और उसका रक्त चाप बढ़ गया है।

मुख्य मजिस्ट्रेट केरेटे जॉर्ज ने मामले की सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी और चोकसी को अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से चोकसी को आगे की हिरासत के लिए 17 जून को उसे अदालत के समक्ष पेश करने को कहा।

चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में वांछित है। लंदन में चोकसी के वकील माइकल पोलाक ने सोमवार को एक बयान जारी कर दावा किया कि कुछ नए प्रमाण मिले हैं जिससे पता चलता है कि बारबरा जबारिका एक नौका में ठहरने के लिए बुकिंग का पता लगा रही थी। चोकसी अंतिम बार बारबरा के साथ नजर आया था। पोलाक ने दो वीडियो भी जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल