लाइव न्यूज़ :

Dhananjay Munde resigns: अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा?, ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा-देशमुख की जघन्य हत्या से संबंधित तस्वीरें देखकर दुखी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 13:28 IST

Dhananjay Munde resigns as Maharashtra Minister Beed Sarpanch Murder Case: बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की जघन्य हत्या से संबंधित तस्वीरें देखकर वह बेहद दुखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDhananjay Munde resigns Maharashtra Minister: अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था। Dhananjay Munde resigns Maharashtra Minister: अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।Dhananjay Munde resigns Maharashtra Minister: तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं।

Dhananjay Munde resigns as Maharashtra Minister Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र में बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और चिकित्सा कारणों पर विचार करने के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुंडे ने यह भी कहा कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की जघन्य हत्या से संबंधित तस्वीरें देखकर वह बेहद दुखी हैं।

देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। देशमुख हत्या मामले और दो संबंधित मामलों में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। विपक्ष उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की जोरदार मांग करता रहा है।

इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार देर रात को उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार, मुंडे सहित वरिष्ठ राकांपा नेताओं के साथ बैठक की। मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र के विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी।

इन तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र में हत्या से पहले की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है। मुंडे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मेरी पहले दिन से ही यह दृढ़ मांग रही है कि संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। कल सामने आई तस्वीरों को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है उन्होंने कहा, ‘‘अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर और पिछले कुछ दिनों से अपनी खराब सेहत को देखते हुए, चिकित्सा कारणों से भी मैंने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा माननीय मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

डॉक्टर ने मुझे अगले कुछ दिनों तक उपचार कराने की सलाह दी है।’’ राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।

सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है।

टॅग्स :धनंजय मुंडेमहाराष्ट्रअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला