लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में जारी मतगणना के बीच सामने आई देवेंद्र फड़नवीस संग राज्य के निर्दलीय उम्मीदवार की तस्वीर, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 13:42 IST

हिमाचल में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है, ऐसे में यह भी पता चला है कि भगवा पार्टी 4 निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था।जानकारी के सनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद भाजपा सभी 21 निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में थी।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर 1:30 बजे तक कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 21 सीटों पर आगे है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआती रुझानों के अनुसार कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर 1:30 बजे तक कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 21 सीटों पर आगे है। इस बीच रिपब्लिक टीवी ने भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो हिमाचल के निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। 

स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं के बाद होशियार सिंह का कथित तौर पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। फड़नवीस के साथ उनकी तस्वीर ने स्पष्ट संकेत दिया कि पहाड़ी राज्य में निर्दलीय उम्मीदवार न केवल भाजपा के संपर्क में हैं, बल्कि पार्टी का समर्थन भी कर रहे हैं। इसके अलावा ये भी पता चला है कि भगवा पार्टी हिमाचल प्रदेश में चार निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में है। 

रिपब्लिक टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद भाजपा सभी 21 निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में थी। जहां हिमाचल में राजनीतिक लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कांग्रेस ने अपने पार्टी उम्मीदवारों को 'अवैध शिकार' से बचाने के प्रयास में राज्य में अपने तीन महत्वपूर्ण नेताओं को तैनात किया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022देवेंद्र फड़नवीसBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र