लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2026 18:13 IST

टीएमबीयू प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के बावजूद विश्वविद्यालय में यूजीसी के नए नियमों को लागू कर दिया है। इसके तहत विश्वविद्यालय में छात्र शिकायत निवारण कोषांग के गठन का आदेश जारी कर दिया।

Open in App

पटना:बिहार की तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम लागू करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। टीएमबीयू प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के बावजूद विश्वविद्यालय में यूजीसी के नए नियमों को लागू कर दिया है। इसके तहत विश्वविद्यालय में छात्र शिकायत निवारण कोषांग के गठन का आदेश जारी कर दिया। जब इस पर विवाद उठा तो आनन-फानन में कुलपति ने इस आदेश को वापस ले लिया। छात्रों की शिकायत निवारण कमिटी का गठन होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसका विरोध किया। 

छात्र संगठन ने आदेश जारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के बीच जातीय भेदभाव फैलाने की साजिश कर रहा है। हालांकि, टीएमबीयू के कुलपति प्रोफेसर विमलेंदु शेखर झा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को वापस लेने का आदेश है। साथ ही कुलसचिव को शो काज करने की बात कही है। कुलपति ने यह भी कहा है कि उनके आदेश के बिना ही कमिटी गठित करने की अधिसूचना जारी की गई थी। 

बता दें कि यूजीसी ने पिछले महीने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के साथ भेदभाव रोकने के लिए नए नियम लागू किए थे। इसके तहत छात्र शिकायत निवारण कमिटी का गठन अनिवार्य किया गया था। हालांकि, सवर्ण वर्ग के छात्रों ने इसे एकतरफा फैसला बताते हुए विरोध जताया और कहा कि इससे सवर्ण छात्रों को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और शीर्ष अदालत ने यूजीसी के नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने सरकार और यूजीसी से स्पष्टीकरण मांगा है और तब तक विश्वविद्यालयों में यूजीसी के नए नियम लागू नहीं किए जा सकते।

टॅग्स :बिहारयूजीसीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र