लाइव न्यूज़ :

'श्रेय लेने की दौड़ में नहीं, सीएम फडणवीस के साथ टीम की तरह काम कर रहे', जानिए एकनाथ शिंदे ने क्यों कही ऐसी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 10:21 IST

Maharashtra: पत्रकारों ने शिंदे से प्रश्न किया कि क्या ये विज्ञापन मुख्यमंत्री फडणवीस की खुद को मराठा आरक्षण के वास्तुकार के रूप में पेश करने का प्रयास है।

Open in App

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति सहयोगियों के बीच काम का श्रेय लेने की कोई होड़ नहीं है और वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। शिंदे ने यह टिप्पणी शनिवार को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित पूरे पेज के विज्ञापनों पर पूछे गए सवाल के जवाब में की। इन विज्ञापनों में केवल मुख्यमंत्री फडणवीस को दिखाया गया था।

एक विज्ञापन में फडणवीस को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिखाया गया था, जबकि दूसरे विज्ञापन में उन्हें दस दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करते हुए दिखाया गया था।

दोनों विज्ञापनों के नीचे मराठी में ‘देवभाऊ’ लिखा हुआ था। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि ये विज्ञापन किसने दिए। शनिवार को ठाणे में एक सार्वजनिक समारोह से इतर पत्रकारों ने शिंदे से प्रश्न किया कि क्या ये विज्ञापन मुख्यमंत्री फडणवीस की खुद को मराठा आरक्षण के वास्तुकार के रूप में पेश करने का प्रयास है।

इस पर शिंदे ने कहा, ‘‘हम श्रेय लेने की होड़ में नहीं हैं...चाहे मराठा समुदाय हो या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय, उन्हें न्याय दिलाने का काम महायुति सरकार ने किया है। इस काम की स्वीकार्यता पिछले विधानसभा चुनाव में दिख गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब देवेंद्रजी और मैंने एक टीम के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू की है। आगे भी हमारा एजेंडा वही रहेगा -राज्य का विकास और गरीबों व ज़रूरतमंदों की मदद करना।’’

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला