लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में प्रदर्शन: पुलिस के साथ संघर्ष करने पर एक गिरफ्तार, 40 पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 22, 2018 00:52 IST

पुलिस ने कहा कि भादंसं की धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

रेलगाड़ी दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष करने और उन पर पथराव करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

इससे पहले दिन में एक रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे लोगों को हटाने के दौरान सुरक्षा बलों से हुए संघर्ष में पुलिस का एक कमांडो और एक फोटो पत्रकार जख्मी हो गए। शुक्रवार को रेलगाड़ी ने जिस स्थान पर 59 लोगों को कुचला था वहीं पर लोग धरना दे रहे थे।

पुलिस ने कहा कि भादंसं की धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जौड़ा फाटक क्षेत्र के निवासी थे।

बता दें कि पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम रावण दहन का नजारा देख रहे सैकड़ों लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए थे। तमाम आलाधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और शुरुआती जांच की जा चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतसर के नजदीक जोड़ा फाटक के पास लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। पटाखों की तेज आवाज के बीच अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई हावड़ा और जालंधर से अमृतसर को आ रही डीएमयू रेलगाड़ियां आ गई। जब तक लोगों को कुछ समझ आता, चंद सेकंड में ही हर तरफ खून ही खून फैल गया। 

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज