लाइव न्यूज़ :

पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा किया, 5 लाख में 72 साल के बूढ़े को बेच दी बेटी, पुलिस ने पकड़ा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 16, 2024 11:46 IST

12 वर्षीय लड़की के पिता आलम सैयद ने 72 वर्षीय व्यक्ति हबीब खान को 5 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी बेटी बेच दी। ये घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा शहर की है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया72 वर्षीय व्यक्ति हबीब खान को 5 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी बेटी बेच दीपुलिस ने शादी पूरी नहीं होने दी और रुकवा दी साथ ही बुजुर्ग दूल्हे हबीब खान को गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। 12 वर्षीय लड़की के पिता आलम सैयद ने 72 वर्षीय व्यक्ति हबीब खान को 5 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी बेटी बेच दी। ये घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा शहर की है। हालांकि पुलिस ने शादी पूरी नहीं होने दी और रुकवा दी साथ ही बुजुर्ग दूल्हे हबीब खान को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी मिलने के बाद निकाह होने से ठीक पहले पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने हबीब खान और निकाह कराने वाले मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, लड़की का पिता भागने में सफल रहा। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया प्लेटफार्म ARY न्यूज़ ने इसकी जानकारी दी।

आलम सैयद, हबीब खान और निकाह कराने वाले मौलवी के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में बाल विवाह पर रोक लगाने वाले कानूनों के बावजूद, ऐसी घटनाएं अभी भी होती हैं।

इससे पहले भी पुलिस पंजाब के राजनपुर में एक 11 साल की लड़की की शादी 40 साल के आदमी से होने से पहले पहुंच कर रोकने में सफल रही है। इसी तरह, थट्टा में, समय पर पुलिस कार्रवाई के कारण एक युवा लड़की को 50 वर्षीय मकान मालिक से शादी करने से बचाया गया। 6 मई को स्वात में पुलिस ने एक 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने 13 वर्षीय लड़की से शादी की थी।  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में महिलाओं की दशा बदतर है। यहां हर साल सैकड़ों लड़कियां बाल विवाह की बलि चढ़ जाती हैं। पाकिस्तान में बहुत सारी लड़कियों का अपहरण हर साल शादी के लिए किया जाता है। इनकी शादी बड़ी उम्र के मर्दों से कराई जाती है। इंटरनेशनल एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कियां कम उम्र में मां बनने के कारण अपनी जान गंवा देती हैं। हिंदू लड़कियों का अपहरण करके उनकी शादी और धर्म परिवर्तन कराना भी बड़ी समस्या है।

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं