लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Firing Case: सलमान खान की जान लूंगा, लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार मेरे साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 16, 2024 15:45 IST

Salman Khan Firing Case: फिल्म स्टार सलमान खान को मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार हुए व्यक्ति ने बनाया था वीडियो पुलिस लगातार कर रही है आरोपी से पूछताछ

Salman Khan Firing Case: फिल्म स्टार सलमान खान को मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि अप्रैल माह में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है और आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गूजर (25) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गूजर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने कहा था कि "लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं और मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूँ, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है। आरोपी ने राजस्थान के एक हाईवे पर वीडियो बनाया और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया।

वीडियो अपलोड होने के बाद क्या हुआ

अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामला मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गूजर का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, जिसमें 506(2) (आपराधिक धमकी के लिए दंड) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधान के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आगे की जांच जारी है। 

सलमान के आवास पर हुई थी फायरिंग

14 अप्रैल की सुबह यहां बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें से एक अनुज थापन ने कथित तौर पर 1 मई को पुलिस लॉक-अप में फांसी लगा ली थी। एक अलग मामले में नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान पर हमला करने की साजिश के सिलसिले में हरियाणा के बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के एक कथित सदस्य सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने पहले बताया था कि गिरोह के चार सदस्यों ने खान के पनवेल स्थित फार्महाउस, बांद्रा स्थित उनके घर के आसपास के इलाके और फिल्म शूटिंग के लिए उनके द्वारा देखी गई जगहों की रेकी की थी। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल एक अलग मामले में गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है और मुंबई पुलिस उसकी हिरासत के लिए अदालत का रुख करेगी।

टॅग्स :सलमान खानराजस्थानमुंबईMumbai ATSPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़