लाइव न्यूज़ :

Israel Hamas War: इजरायल ने कुछ देर के लिए रोकी जंग, दक्षिणी गाजा में घातक हमले में आठ इजरायली सैनिक मारे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2024 13:02 IST

इजराइली सेना ने रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में अधिक से अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की। सेना ने बताया कि रफह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 'सामरिक विराम' रहेगा और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने कुछ देर के लिए रोकी जंगदक्षिणी गाजा पट्टी में अधिक से अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए रफह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 'सामरिक विराम' रहेगा

Israel Hamas War : इजराइली सेना ने रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में अधिक से अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की। सेना ने बताया कि रफह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक 'सामरिक विराम' रहेगा और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा। सेना ने बताया कि इजराइल के नियंत्रण वाले केरेम शालोम चौराहे तक सहायता ट्रकों को पहुंचाने के उद्देश्य से सामरिक विराम की घोषणा की गई है, जिसके बाद ये ट्रक गाजा के अन्य भागों में सहायता सामग्री पहुंचाने के लिए सलाह-ए-दीन राजमार्ग पर सुरक्षित रूप से जा सकेंगे। 

केरेम शालोम मार्ग वह मार्ग है जहां से इजराइली सेना को सहायता-सामग्री पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों के साथ समन्वय कर संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की गई है। इजराइल और हमास के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है जिससे गाजा मानवीय संकट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध के कारण गाजा में लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है जिससे वहां व्यापक भुखमरी फैल गई है। 

इस बीच इजराइली सेना ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी गाजा में एक विस्फोट में उसके आठ सैनिकों की मौत हो गई। यह पिछले कई महीनों में किये गये अब तक का सबसे घातक हमला था। शनिवार का यह धमाका दक्षिण शहर रफह में हुआ। इजराइल रफाह को हमास की मजबूत पकड़ वाला आखिरी बड़ा गढ़ मानता है। इस हमले से इजराइली प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही संघर्ष विराम की मांग को संभवत: बढ़ावा मिलेगा।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अति रूढ़िवादी युवाओं को सैन्य सेवा से छूट देने को लेकर सरकार को व्यापाक नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इजराइल और फलस्तीन में आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। पिछले साल सात अक्टूबर को हमास और अन्य आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी तथा 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। 

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा