लाइव न्यूज़ :

Saharanpur: जानवर बना इंसान... जिंदा कछुए को चूल्हे पर जलाया, बनाते रहे वीडियो, दो गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 16, 2024 16:46 IST

Saharanpur: वन्यजीवों के प्रति लोग हिंसक हो रहे हैं। सड़कों पर वन्यजीवों को चोटिल करने में इन्हें मजा आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचूल्हे पर कछुए को जिंदा जलायासोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saharanpur: वन्यजीवों के प्रति लोग हिंसक हो रहे हैं। सड़कों पर वन्यजीवों को चोटिल करने में इन्हें मजा आ रहा है। यह सब करके इनका मन नहीं भरा तो अब जानवरों को जिंदा जलाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से आया है। यहां पर चूल्हे पर जिंदा कछुए को जला दिया गया। हैवानों का मन इतने पर भी नहीं भरा तो इसकी वीडियो बनाने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। खबरों के अनुसार, दो को गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों आरोपी की पहचान आकाश और सुनील के तौर पर हुई है। वहीं, वायरल वीडियो पर लगातार लोग अपने विचार रख रहे हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। 

आकाश ने शेयर किया वीडियो

खबरों के अनुसार, देवबंद के रणसुआ गांव में आकाश नाम के आरोपी ने अपने फोन में जिंदा कछुए के जलने की वीडियो बनाई और इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कैसे कछुए को आग में भूना जा रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई। 

किसी को नहीं छोड़ा गया है

सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर फिर छोड़ दिया। लेकिन, रविवार को पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं गया है। इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उनके खिलाफ जांच की जा रही है कि क्या पहले भी वह इस तरह के घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहां से आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुरसोशल मीडियावायरल वीडियोक्राइमForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी