लाइव न्यूज़ :

Jaipur Student Suicide: बिहार से कोटा का सफर 'सुसाइड' पर खत्म, जेईई की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: June 16, 2024 13:23 IST

Jaipur Student Suicide: बिहार के मोतिहारी से राजस्थान के कोटा शहर में आईआईटी-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी करने आए 17 साल के छात्र ने सुसाइड कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकोटा में जेईई की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या छात्र बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था कोटा में दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रहा था

Jaipur Student Suicide: बिहार के मोतिहारी से राजस्थान के कोटा शहर में आईआईटी-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी करने आए 17 साल के छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र बीते दो साल से यहां एक पीजी में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्र के परिवार को लगा था कि बेटा एक न एक दिन अपने सपने को पूरा करेगा।

लेकिन, सुसाइड की सूचना मिलने से पूरा परिवार दुखी है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके घर का बेटा अब उनके बीच नहीं रहा। यहां महावीर नगर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) महेंद्र मारू के अनुसार, छात्र ने अपने पीजी आवास में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मारू ने कहा कि घटना तब सामने आई जब उसके दोस्त उसे बुलाने गए।

क्योंकि वह घंटों तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसके दोस्तों ने पीजी मालिक और पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि कोटा शहर में इस साल यह 11वीं आत्महत्या रिकॉर्ड की गई है। सभी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, परीक्षा का तनाव सह नहीं पाए।

क्या कह रही है पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान बिहार के मूल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कोटा के एक कोचिंग सेंटर में करीब दो साल से पढ़ रहे छात्र ने इस साल की शुरुआत में भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

मारू ने कहा उसने शायद इस साल की शुरुआत में जेईई की परीक्षा दी थी। हालांकि, अभी तक इस तथ्य का पता नहीं चल पाया है। एसएचओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके माता-पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उसके घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मारू ने कहा हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि छात्रावास में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्प्रिंग-लोडेड पंखे क्यों नहीं लगाए गए। पुलिस द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पीजी प्राधिकरण के खिलाफ दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के लिए जांच शुरू की जाएगी। 

टॅग्स :जयपुरराजस्थानक्राइमनीटजेईई एडवांसजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप