लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवासियों ने रविवार को सबसे अच्छी हवा में सांस ली, वायु गुणवत्ता 47 दर्ज की गई

By भाषा | Updated: August 19, 2019 05:35 IST

पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुई अच्छी खासी बारिश के चलते दिल्ली वासियों ने रविवार को साल में अब तक की सबसे साफ हवा में सांस ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अगस्तः पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुई अच्छी खासी बारिश के चलते दिल्ली वासियों ने रविवार को साल में अब तक की सबसे साफ हवा में सांस ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 47 रिकार्ड किया गया जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 49 था। 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छी’ वायु गुणवत्ता माना जाता है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को इस साल का अब तक सबसे अच्छा वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा।’’

उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘अच्छी’ श्रेणी में बरकरार रहेगी। गौरतलब है कि साल के अधिकतम हिस्से में वायु गुणवत्ता खराब रही है। केंद्र द्वारा संचालित एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग(सफर) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आस-पास हुई अच्छी खासी बारिश को बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार ठहराया।

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल