लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में शामिल होने के बाद JVM से निष्कासित दो विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2020 19:14 IST

झारखंडः वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से अकेले चुनाव लड़ कर झाविमो ने तीन सीटें जीतीं लेकिन हाल में पार्टी विरोधी कार्यों के आरोप में उनमें से दो विधायकों प्रदीप यादव एवं बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब विधानसभा में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ही झाविमो के अकेले विधायक शेष रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देझाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सोमवार (17 फरवरी) को विलय कर लिया। दिल्ली में झाविमो के दो विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सोमवार (17 फरवरी) को विलय कर लिया। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झाविमो के दो विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस का दामन थामने वाले विधायकों में प्रदीप यादव और बिन्धू तिर्की शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रदीप यादव और बिन्धू तिर्की कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे। बता दें, झाविमो ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में आठ सीटें जीती थीं और उनमें से छह विधायक दलबदल कर बीजेपी में शामिल हो गए। 

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से अकेले चुनाव लड़ कर झाविमो ने तीन सीटें जीतीं लेकिन हाल में पार्टी विरोधी कार्यों के आरोप में उनमें से दो विधायकों प्रदीप यादव एवं बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब विधानसभा में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ही झाविमो के अकेले विधायक शेष रह गए।

इससे पहले झारखंड में एक विशाल सम्मेलन में झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया। बाबूलाल मरांडी नये झारखंड राज्य के गठन के बाद नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे थे। कुछ व्यक्तिगत कारणों से उनका पार्टी से वैमनस्य हो गया और 2006 में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा नामक नयी पार्टी का गठन कर लिया। 

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के भाजपा में विलय के बाद कहा कि यह विलय वास्तव में मरांडी का पुनः गृह प्रवेश है। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने बाबूलाल मरांडी का उनकी समस्त पार्टी के साथ भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि बिना सत्ता के कैसे लंबे समय तक समाज में काम किया जा सकता है, यह बाबूलाल मरांडी से सीखा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि मरांडी को मैंने कभी बीजेपी से बाहर का नहीं माना। 2014 में पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से ही उन्हें भाजाा में वापस लाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन, मरांडी बहुत जिद्दी है, इस वजह से उनकी वापसी में देरी हुई। बाबूलाल मरांडी आप घर वापस आये हैं। आज मैं बहुत प्रसन्न हूं। आपको यहां कभी बाहरी होने का एहसास नहीं होगा।

टॅग्स :झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र