लाइव न्यूज़ :

दूषित राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों की सूची में दिल्ली तीसरे स्थान पर: सीपीसीबी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी सबसे दूषित स्थलों वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सूची में तीसरे स्थान पर है।

सीपीसीबी के अनुसार, भारत में 112 स्थल ऐसे हैं जो विषैले और खतरनाक पदार्थों से दूषित हैं। इसके अलावा, 168 स्थल ऐसे हैं जो दूषित हो सकते हैं, लेकिन इस संबंध में जांच और पुष्टि किए जाने की जाने की आवश्यकता है।

दूषित स्थलों की सूची में ओडिशा सबसे ऊपर है, जहां 23 दूषित स्थल हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है, जहां 21 दूषित स्थल हैं और 11 दूषित स्थलों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली में दूषित स्थलों में भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल के अलावा झिलमिल, वजीरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिलशाद गार्डन और लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में 12 ऐसे स्थल हैं, जिनके दूषित होने की आशंका है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, ‘दूषित स्थल’ ऐसे क्षेत्र हैं जहां मानव निर्मित विषैले और खतरनाक पदार्थ इतनी अधिक मात्रा में हैं, जिनसे मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को खतरा पैदा हो सकता है।

‘संभावित दूषित स्थल’ ऐसे क्षेत्र हैं जहां कथित तौर पर विषैले पदार्थ हैं, लेकिन वैज्ञानिक तरीके से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया