लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:45 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस के कई कर्मियों को यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हुए पाए जाने के बाद विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) ने शुक्रवार को परिपत्र जारी कर ऐसे उल्लंघनकर्ताओं को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। परिपत्र में कहा गया है, ‘‘ बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर चलना, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों का बैठना, चार पहिया वाहन में बेल्ट नहीं लगाना, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना ,त्रूटिपूर्ण नंबर प्लेट का इस्तेमाल जैसे यातायात अपराध नजर आए हैं। लोगों ने ऐसी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाली हैं जिससे पुलिस महकमे की किरकिरी हुई है।’’ परिपत्र के अनुसार 2020 में दिल्ली पुलिस के 41 और 2021 में अब तक 14 कर्मियों की हादसों में जान गयी है। इसमें कहा गया है, ‘‘पुलिस आयुक्त ने कड़ा निर्देश दिया है कि हर पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन करे। यदि किसी को उल्लंघन करते हुए पाया गया तो यातायात पुलिस द्वारा सामान्य अभियोजन के अनुसार संबंधित डीसीपी/ यातायात उसकी सूचना जिला/इकाई के डीसीपी को भेजेंगे जहां उल्लंघनकर्ता सेवारत है और इस सूचना के आधार पर उपयुक्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र