लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: थैले में थे 10 लाख रुपये, शख्स ने दिवाली की मिठाई समझकर सफाई कर्मचारी को दे दिया, जानिए फिर क्या हुआ

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2020 16:40 IST

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मचारी ने उसे गलती से मिले 10 लाख रुपये लौटाते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है। मामला दिल्ली के कांति नगर वार्ड का है। सभी इस महिला कर्मचारी की तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी दिल्ली नगर निगम के कांति नगर वार्ड में एक महिला सफाई कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसालएक बुजुर्ग ने गलती से उन्हें मिठाई समझ 10 लाख रुपयों का थैला दे दिया था, महिला कर्मचारी ने सभी पैसे लौटा दिए

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कांति नगर वार्ड में एक महिला सफाई कर्मचारी रोशनी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दिवाली के मौके पर एक बुजुर्ग ने उन्हें मिठाई की जगह गलती से नोटों से भरी थैली दे दी थी। रोशनी जब घर लौटी तो थैले को खोलकर देखा। उसमें मिठाई की जगह करीब 10 लाख रुपये रखे थे। 

रोशनी ने इस बात की सूचना वार्ड के सफाई अधीक्षक को दी। सफाई अधीक्षक और रोशनी इसके बाद पार्षद कंचन महेश्वरी के कार्यालय में पहुंच गए। यहां पता लगाकर उन बुजुर्ग सोनू नंदा को बुलाया गया और उन्हें सभी पैसे लौटा दिए गए।

इस मौके पर कंचन महेश्वरी ने रोशनी की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही कई बार नगर निगम पर भ्रष्टाचार आदि के आरोप लगते हैं लेकिन रोशनी ने दिखा दिया कि कई ईमानदार लोग भी आज के दौर में हैं। अपनी रकम पाकर सोनू नंदा काफी खुश हुए और उन्होंने रोशनी को 2100 रुपये का इनाम अपनी तरफ से दिया।

सोनू नंदा ने बताया कि उन्होंने मिठाई समझकर थैला रोशनी को दे दिया था। जब उनके बेटे ने थैले को खोजना शुरू किया तो उन्हें पता चला कि जो थैला वे मिठाई का समझकर रोशनी को दे आए हैं, उसी में रुपये थे। रोशनी से संपर्क साधने का कोई जरिया नजर नहीं आ रहा था, इसलिए पूरा परिवार परेशान हो गया। 

इस बीच पार्षद कार्यालय से उनके पास फोन आया और वे अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गए। अपनी रकम वापस पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं रोशनी ने कहा कि भले ही उनके परिवार में दिक्कतें है लेकिन उन्हें एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि वे पैसे रख लें। 

रोशनी बताती हैं कि उन्हें ऐसा लगा कि शायद इस पैसे की ज्यादा जरूरत उन बुजुर्ग को है। इसलिए उन्होंने उसे वापस करने का इरादा किया। जाहिर है रोशनी ने जो किया वो अच्छे-अच्छों के लिए करना आसान नहीं होता है।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार