लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीजेआई की सख्ती के बाद जहांगीरपुरी में रुका बुलडोजर अभियान, बृंदा करात ने शांति बनाए रखने की अपील की

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 13:16 IST

सुबह 9 बजे सुबह हुए अतिक्रमण रोधी अभियान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके बाद भी काफी देर तक अभियान जारी रहा और कई दुकानों ध्वस्त करने के साथ ही बुलडोजर मस्जिद के गेट तक पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर रोक लगा दी है।आदेश के एक घंटे से भी अधिक समय के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभियान रोक दिया गया है।माकपा नेता बृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर मौके पहुंच गईं।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश के एक घंटे से भी अधिक समय के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने कहा है कि जहांगीपुरी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान रोक दिया गया है।

इससे पहले सुबह 9 बजे सुबह हुए अतिक्रमण रोधी अभियान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके बाद भी काफी देर तक अभियान जारी रहा और कई दुकानों ध्वस्त करने के साथ ही बुलडोजर मस्जिद के गेट तक पहुंच गया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तरी दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही अतिक्रमण विरोधी अभियान को जल्द ही रोक दिया जाएगा।

मेयर के बयान के बाद वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट ने आदेश का पालन न होने की शिकायत की जिसके बाद सीजेआई एनवी रमना ने आदेश तत्काल अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

वहीं, इसी दौरान माकपा नेता बृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर मौके पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण रोधी अभियान रोके जाने के बाद करात ने कहा कि विध्वंस रोक दिया गया है। मैं जहांगीरपुरी के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने और सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार करने की अपील करती हूं। विध्वंस संविधान के खिलाफ था।

जहां सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश देते मामले पर कल सुनवाई करने के लिए कहा है तो वहीं दिल्ली हाईकोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करेगा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

दरअसल, आज सुबह एनएमसीडी के 9 बुलडोजर दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घरों और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों के अलावा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिसNorth Delhi Municipal Corporationसुप्रीम कोर्टएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र