लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग केस : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 14:59 IST

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 57 साल के शिवकुमार को धनशोधन मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने उनकी जमानत याचिका पर 17 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिखा था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार की जमानत दे दी है। उन्हें 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। बता दें कि वह न्यायिक हिरासत में थे और इससे पहले उनकी जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने उनकी जमानत याचिका पर 17 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिखा था। याचिका में दावा किया गया है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम था और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 57 साल के शिवकुमार को धनशोधन मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उन्होंने सुनवाई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। ईडी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं और अगर उन्हें रिहा किया गया तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

तिहाड़ पहुंचकर शिवकुमार से मिलीं सोनिया

इससे पहले बुधवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर मुलाकात की और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ जेल पहुंचीं । एक सूत्र ने बताया कि सोनिया ने कर्नाटक के इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता की खैरियत जानी और कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। गौरतलब है कि सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी तिहाड़ जेल पहुंचकर मुलाकात की थी। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र