लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दीपक तंवर वाल्मिकी पर खेला दांव?, देवली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और बुराड़ी सीट से जदयू प्रत्याशी देंगे आप को टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 13:28 IST

Delhi Elections 2025: भाजपा यहां की 70 सदस्यीय विधानसभा की 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जद (यू) ने अपने हिस्से आई बुराड़ी सीट से पार्टी के नेता शैलेन्द्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है।मतदान पांच फरवरी को होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।लंबे समय तक बिना किसी स्वार्थ के अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काम किया है।

 

 

 

 

 

Delhi Elections 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को दिल्ली की देवली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दीपक तंवर वाल्मिकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में तंवर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने देवली सीट से ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है जिन्होंने लंबे समय तक बिना किसी स्वार्थ के अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काम किया है।

दीपक तंवर दशकों से मेरे और मेरे परिवार के विचारों के साथ जुड़े रहे हैं।’’ पासवान ने उम्मीद जताई कि तंवर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। तंवर लंबे समय से भाजपा की दिल्ली इकाई में सक्रिय रहे हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों, जनता दल (यूनाईटेड) और लोजपा (रामविलास) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट दी है।

भाजपा यहां की 70 सदस्यीय विधानसभा की 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जद (यू) ने अपने हिस्से आई बुराड़ी सीट से पार्टी के नेता शैलेन्द्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। मतदान पांच फरवरी को होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूचिराग पासवाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र