लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2025: हार पर बोले केजरीवाल- 'हम लोगों के बीच रहकर करेंगे सेवा...'

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2025 14:56 IST

Delhi Election Results 2025: आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 4,099 वोटों से पीछे चल रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना नौवें दौर में प्रवेश करते ही दोनों उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

Open in App

Delhi Election Results 2025: आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली के चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा के केजरीवाल 3,182 मतों से हार गए हैं। अपनी हार स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने पहला बयान जारी किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम बड़ी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं इस जीत के लिए बीजेपी को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है।"

आप प्रमुख ने आगे कहा, "हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।"

भाजपा के प्रवेश वर्मा से अपनी सीट हारने के बाद केजरीवाल ने कहा, "हम सत्ता के लिए राजनीति में नहीं हैं, बल्कि हम इसे लोगों की सेवा करने का माध्यम मानते हैं।"

केजरीवाल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,“हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि लोगों के बीच भी रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे। "

चुनावी हार के बावजूद, केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में सक्रिय रहेगी और लोगों की सेवा करते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

नई दिल्ली सीट से हारने वाले केजरीवाल ने कहा, "हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।"

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Kejriwal Delhiअरविंद केजरीवालDelhi BJPAam Aadmi PartyNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र