लाइव न्यूज़ :

मारपीट विवाद के बाद केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में शामिल हुए मुख्य सचिव

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 18:28 IST

सीएम केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा बजट सत्र की तारीख तय करने के लिए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। यह बजट सत्र 16 से 28 मार्च तक चलेगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 फरवरीः दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मंगलवार को सचिवालय में बजट सत्र को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की ओर से आयोजित हुई बैठक में शामिल हुए। मुख्य सचिव के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के बाद यह पहला मौका था जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अंशु प्रकाश आमने सामने थे। 

सीएम केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा बजट सत्र की तारीख तय करने के लिए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। यह बजट सत्र 16 से 28 मार्च तक चलेगा। 

ये भी पढ़ें-आम आदमी पार्टी ने विधायकों से मारपीट का वीडियो दिल्ली पुलिस को सौंपा

मुख्य सचिव ने लिखी चिट्ठी

इससे पहले मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मीटिंग में शामिल होने से पहले मंगलवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने सहकर्मियों के साथ बैठक में आ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की गरिमा का सम्मान किया जाए। सरकार की सामान्य कार्यवाही प्रभावित न हो इसके लिए दिल्ली सरकार के अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहे हैं। बजट सत्र की तारीख तय करना और बजट पास करना किसी भी सरकार के लिए काफी अहम होता है।

ये भी पढ़ें-अंशु प्रकाश मारपीट मामला: आईएएस अफसरों ने किया काली पट्टी बांधकर विरोध, कहा- CM माफी मांगें

'बैठक में अधिकारियों पर न हो शारीरिक हमला'

उन्होंने लिखा, 'इस बैठक में मैं अपने संबंधित सहकर्मियों के साथ आऊंगा। मुझे उम्मीद है कि सीएम सुनिश्चित करेंगे कि इस बैठक में अधिकारियों पर कोई शारीरिक हमला न हो। यह भी उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में अव्यवस्था नहीं होगी और अधिकारियों की गरिमा का सम्मान किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें-मुख्य सचिव ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी, कहा-मीटिंग में अफसरों पर शारीरिक हमला न हो

पुलिस आयुक्त से मिल चुके आशुतोष

वहीं, आपको बता दें कि आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष ने सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से मुलाकात की थी और कुछ दिन पहले आप विधायकों के साथ हुई मारपीट के सबूत के रूप में 'वीडियो' सौंपा था। वहीं, 20 फरवरी के दिल्ली सचिवालय के अंदर एक भीड़ ने कथित रूप से आम आदमी पार्टी के विधायकों आशीष खेतान और इमरान हुसैन की पिटाई कर दी थी। 

ये भी पढ़ें-IAS मारपीट मामले में मुख्यमंत्री आवास से बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुई थी छेड़छाड़

यह है मामला

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके समक्ष दो विधायकों द्वारा उनके साथ कथित मारपीट की शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि मुख्यमंत्री के आवास में मिले सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की गई है।

टॅग्स :अंशु प्रकाशअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज