लाइव न्यूज़ :

#MeToo: प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि केस खारिज, एमजे अकबर के लिए झटका

By विनीत कुमार | Published: February 17, 2021 3:26 PM

साल 2018 में #MeToo अभियान के दौरान प्रिया रमानी ने एम. जे. अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बाद में एमजे अकबर को केंद्रीय मंत्री के पद से तब इस्तीफा देना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे को कोर्ट ने खारिज कियाप्रिया रमानी ने 2018 में एम. जे. अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थेअकबर ने बाद में रमानी के खिलाफ छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी

प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि केस में एमजे अकबर को झटका मिला है। दिल्ली की राउज रेवेन्यू कोर्ट ने एमजे अकबर की ओर से दायर केस को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही प्रिया रमानी इस केस में बरी हो गई हैं।कोर्ट ने कहा कि एक महिला को दशकों बाद भी अपनी शिकायत रखने का अधिकार है। 

इससे पहले अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार ने अकबर और रमानी की दलीलें पूरी होने के बाद मामले में फैसला एक फरवरी को सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट की ओर से फैसला 10 फरवरी को आना था। हालांकि, बाद में इसे 17 फरवरी के लिए टाल दिया गया था। 

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, 'आप मौजूदा केस से बरी की जाती हैं।' आदेश पढ़ते हुए कोर्ट की ओर से कहा गया कि आरोपों के साथ सामाजिक लांछन जुड़े हैं। समाज को यौन शोषण की पीड़िताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को जरूर समझना चाहिए। एक महिला को दशकों बाद भी अपनी शिकायतों को रखना का अधिकार है।'

कोर्ट ने अपने फैसले में आगे कहा, 'यौन शोषण आपके सम्मान और आत्मविश्वास को छीन लेता है। सामाजिक प्रतिष्ठा के अधिकार की सुरक्षा किसी की गरिमा की कीमत पर नहीं की जा सकती है।' कोर्ट ने ये भी कहा कि सामाजिक प्रतिष्ठा वाला शख्स भी यौन शोषण कर सकता है।

दरअसल 2018 में 'मीटू मुहिम' के दौरान रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अकबर ने 15 अक्टूबर, 2018 को रमानी के खिलाफ उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय अकबर केंद्र में मंत्री थे। विवाद गहराने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

टॅग्स :एमजे अकबरप्रिया रमानी# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतBihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

भारतAmit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतBegusarai Lok Sabha seat: गिरिराज सिंह बनाम अवधेश राय, 13 मई को 21 लाख मतदाता करेंगे वोट, जानें 2014 और 2019 में किस दल ने मारी बाजी, अभी क्या है समीकरण

भारतBihar LS polls 2024: खड़गे के पटना पहुंचते ही प्रवक्ता विनोद शर्मा-अरविंद ठाकुर ने दिया इस्तीफा, कई गंभीर आरोप लगाए, आखिर क्या है कहानी

भारत'हम निर्णायक रूप से कार्रवाई करेंगे और पीओके लेंगे', तेलंगाना में गरजे अमित शाह