लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 14:30 IST

Delhi CM Announcement Update: दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक दल सदन का नेता चुना जाएगा, वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया।विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को पराजित किया था। वह जाट बिरादरी से आते हैं।

Delhi CM Announcement Update: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अब मंगलवार को होगी। पार्टी सूत्रों ने रविवार यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पहले यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर मंगलवार को तय किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की जाएगी और फिर मंगलवार को विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को हो सकता है।

Delhi CM Announcement Update: मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार-

1. प्रवेश वर्मा

2. विजेंद्र गुप्ता

3. सतीश उपाध्याय

4. पवन शर्मा

5. आशीष सूद

6. रेखा गुप्ता

7. शिखा राय

जो भी विधायक दल सदन का नेता चुना जाएगा, वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। हालांकि यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसे लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्टता नहीं है। भाजपा पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया।

भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को पराजित किया था। वह जाट बिरादरी से आते हैं।

ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में कई नेताओं का मानना ​​है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक पर दांव लगा सकता है।

दिल्ली: नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पर किया जा रहा विचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थल को लेकर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की गयी थी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामलीला मैदान उन संभावित स्थलों में से एक है, जिन पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्थल का दौरा किया है। सूत्रों ने बताया कि विचाराधीन अन्य स्थानों में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और यमुना नदी के किनारे का स्थान शामिल हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :Delhi BJPआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi Assembly Election 2025
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र